नई दिल्ली। किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। विल स्मिथ ने किंग रिचर्ड के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता है। इसके अलावा एक्टर अवॉर्ड के मंच पर भी अलग ही अवतार में नजर आए। विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक के चेहरे पर मुक्का मार दिया। हालांकि ये मुक्का कॉमेडी का ही एक हिस्सा था या नहीं..ये कहा नहीं जा सकता लेकिन फैंस और बाकी सभी स्टार्स को विल स्मिथ और क्रिस रॉक की केमेस्ट्री काफी पसंद आई है। हालांकि सीन को देखकर ये जान पाना कि मंच पर हुई मुक्केबाजी मजाक थी या असल..इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
होस्ट को मारा सबके सामने मुक्का
दरअसल ऑस्कर 2022 के लाइव सेरेमनी के दौरान पत्नी Jada Pinkett Smith का मजाक बनाए जाने के बाद विल स्मिथ स्टेज पर गए और क्रिस रॉक को मुक्का मारा दिया। इतना ही नहीं एक्टर ने क्रिस रॉक को पत्नी का नाम अपने मुंह से नहीं निकालने को भी कहा।94वें एकेडमी अवॉर्ड्स में इस घटना को देख सेलेब्रिटीज और फैन्स हैरान रह गए. फैंस सोच रहे हैं कि ये स्क्रिप्टेड है या नहीं। बता दें कि कॉमेडियन क्रिस रॉक ने ada Pinkett Smith के कम बालों पर कमेंट करते हुए कहा कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें फिल्म मिली थी। ये बात सुनकर विल स्मिथ सीधा स्टेज पर जाते हैं और होस्ट को मुक्का जड़ देते हैं।
अवॉर्ड लेते हुए इमोशनल हुए विल स्मिथ
वहीं अवॉर्ड जीतने के बाद मंच पर ही विल स्मिथ इमोशनल नजर आए। मंच पर उनके आंखों में आंसू थे। उन्होंने स्टेज पर कहा कि ‘मैं एकेडमी से माफी मांगना चाहता हूं, मैं अपने सभी साथी नामांकित लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। यह एक खूबसूरत पल है और मैं अवॉर्ड जीतने की वजह से नहीं रो रहा हूं। ये मेरे लिए पुरस्कार जीतने के बारे में नहीं है…मैं असल जिंदगी में भी रिचर्ड विलियम्स की तरह ही पागल पिता हूं क्योंकि प्यार आपको क्रेजी चीजे करने के लिए मजबूर करता है।
















Leave a Reply