Advertisement

‘PAK में एक्टिव आतंकी संगठन, एक्शन जरूरी’, PM मोदी-कमला हैरिस की मीटिंग में पाकिस्तान को लताड़

नई दिल्ली। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरे का पहला दिन काफी व्यस्त रहा। अमेरिका के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने पहले दिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच भारत-अमेरिका के रिश्तों के साथ ही दुनिया के कई अहम मुद्दों पर बातचीत रही। जिसमें अफगानिस्तान  का मसला भी शामिल रहा। दोनों देशों के प्रमुखों की इस बैठक में पाकिस्तान का मुद्दा भी आया जिसपर कमला हैरिस ने पाकिस्तान को लताड़ भी लगाई। हैरिस ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को लताड़ा।

किस-किस मसले पर हुई चर्चा

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमला हैरिस के बीच हुई ये पहली मुलाकात थी। इससे पहले दोनों (नरेंद्र मोदी और कमला हैरिस) के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है। इस बैठक में भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिती, वैक्सीनेशन और हेल्थ से जुड़े सामान की सप्लाई को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कमला हैरिस ने भारत की वैक्सीन सप्लाई को फिर से शुरू करने के लिए सराहना भी की।

बैठक के दौरान दोनों प्रमुखों के बीच सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बातचीत करते हुए आतंकवाद का मुद्दा भी उठा जिसपर कमला हैरिस ने पाकिस्तान की भूमिका को लेकर एक्शन की मांग की। हर्ष श्रृंगला के मुताबिक, हैरिस ने इस बात को माना कि पाकिस्तान में आतंकी ग्रुप सक्रिय है और इस्लामाबाद को उनके खिलाफ एक्शन लेना ही होगा। पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमला हैरिस के बीच बातचीत हुई। अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिती, दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर विचार विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने इस दौरान कमला हैरिस और उनके पति डगलस को भारत आने का न्योता भी दिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने क्लाइमेट चेंज को लेकर भी भारत द्वारा उठाए जा रहे अहम कदमों के बारे में जानकारी दी जिसमें नेशनल हाइड्रोजन मिशन भी शामिल है। इस दौरान दोनों नेताओं ने हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में भविष्य के सहयोग को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *