नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ में हैं। पीएम की इस केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। केदारनाथ दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण करेंगे। आपको बता दें कि आदि शंकराचार्य समाधि 2013 में आई बाढ़ में नष्ट हो गया था जिसके बाद इसे दोबारा बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूजन किया, फिर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य के हाल ही में बने समाधि स्थल पर शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। ये प्रतिमा 12 फुट लंबी और 35 टन वजनी है। केदारनाथ धाम में पीएम कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। यहां प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा, जिसे देशभर के 87 प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।
भाजपा PM के दौरे को यादगार बनाना चाहती है
इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके तहत चार धामों, बारह ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख मंदिरों, कुल मिलाकर 87 तीर्थ स्थलों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम LED और बिग स्क्रीन पर सीधा प्रसारित किया जा रहा है। ये सभी मंदिर श्री आदि शंकराचार्य के यात्रा मार्ग पर पूरे देश में स्थापित हैं।
PM केदारनाथ में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
प्रधानमंत्री केदारनाथ में 150 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। वे उत्तराखंड में करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए अलग-अलग बुनियादी ढांचों का भी उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी केदारनाथ में लगभग साढ़े तीन घंटे रहेंगे। वे सुबह 11.15 बजे केदारनाथ से रवाना होंगे।










Leave a Reply