Advertisement

Punjab: विधानसभा में CM चन्नी के सामने सिद्धू और अकाली दल के बीच भिडंत, अमर्यादित भाषा के बाद आई हाथापाई की नौबत!

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामें की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं के बीच जमकर बवाल मचा है। खबरों की मानें तो बवाल इस कदर बढ़ गया है कि हाथापाई की स्थिति बन गई थी। इतना ही नहीं शब्दों की मर्यादा का भी ख्याल नही रखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा में कुछ बोल रहे थे इसी दौरान अकालीदल के नेता विरोध करने पहुंचे जाते हैं और तभी होती सिद्दू की एंट्री।

पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, हाथापाई की नौबत!

दरअसल पंजाब विधानसभा में बोलते हुए सीएम चन्नी ने बिक्रम सिंह मजीठिया से कहा कि आपका रोम-रोम गंदगी से जुड़ा है। आप नशे के कारोबार से जुड़े रहे हो। इस पर अकाली दल के सदस्य भड़क गए और मुख्यमंत्री की चेयर के सामने पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे। इतनी देर में कांग्रेस के कई विधायक मुख्यमंत्री के पास पहुँच गये। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे। सिद्धू और अकाली दल के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई और शब्दों की मर्यादा तक का ख्याल नही रखा गया। वीडियो देखने पर आसानी से समझा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच बात हाथापाई तक पहुंचती दिखाई दे रही है।

अपनी मां पार्टी भाजपा को छोड़कर आ गए सिद्धू-मजीठिया 

वहीं सिद्धू और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के बीच हुई तकरार के चलते हाथापाई की नौबत आ गई। नवजोत सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि सुखबीर बादल को तो सपने में भी मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नजर आते हैं। इसके बाद मजीठिया ने भी सिद्धू पर हमला किया और कहा वो अपनी मां पार्टी भाजपा को छोड़कर आ गए। सिद्धू ने  इस पर कहा कि उन्होंने सौतेली मां को इसलिए छोड़ा क्योंकि वह पंजाब के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *