Advertisement

Russia-Ukraine war: UNHRC से रूस को निकाला बाहर, भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को 40 दिनों से अधिक वक्त हो चुका है। यूक्रेन से लगातार तबाही की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है। वहीं रूस के खिलाफ अमेरिका समेत कई यूरोपीय संघ के देश सख्ता रवैया अपना रहे है और लगातार एक के बाद एक कड़े प्रतिबंध लगा रहे है। इसी बीच रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से निलंबित करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पास हो गया है यानी की UNHRC से रूस को निकाल दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि UNHRC के इतिहास में ऐसा बहुत कम बार हुआ है जब किसी देश को निकाला गया हो। इससे पहले साल 2011 में लीबिया को मानवाधिकार परिषद से निकाला गया था।

बता दें कि रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 93 देशों ने वोटिंग की, जबकि 24 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। इसके अलावा वोटिंग में 58 देशों ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं UNGA में रूस को संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव पर भारत ने मतदान प्रक्रिया से खुद को बाहर रखा। इससे पहले रूस के खिलाफ इस प्रस्ताव को लेकर भारत के सामने एक बड़ा संकट था कि आखिर अपने पुराने सहयोगी देश रूस के खिलाफ वोटिंग कैसे करेगा। बता दें कि रूस के खिलाफ यह प्रस्ताव अमेरिका ने रखा।

UN में भारत ने कहा कि, ”मानवाधिकारों की घोषणा के मसौदे से लेकर मानवाधिकारों की रक्षा करने में भारत आगे रहा है। हम मानते हैं कि सभी निर्णय उचित प्रक्रिया का सम्मान करते हुए और लोकतांत्रिक संरचना के रूप में लिए जाने चाहिए। यह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों विशेष रूप से UN पर भी लागू होता है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *