नई दिल्ली। भारत में हमेशा ही जाति और धर्म को लेकर सियासत रही है। अब इसका असर टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी दिख रहा है। दरअसल, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु की जाति को लेकर भी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी जाति जानने के लिए काफी इच्छुक हैं। यही कारण है कि गूगल पर उनकी जाति काफी सर्च की जा रही है। इतना ही नहीं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का धर्म भी लोग जानने किए इच्छुक हैं।
जब से लवलीना और सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है तब से हर ओर दोनों की तारीफ हो रही हैं। लेकिन इस बीच इन दोनों की जाति और धर्म को लेकर भी चर्चा तेज है। लोग गूगल पर इनकी जाति और धर्म सर्च कर रहे हैं।
लोग गूगल पर pv sindhu caste सर्च कर रहे हैं। ये 1 अगस्त के बाद से तेजी से सर्च किया गया है। ये वही दिन है जब सिंधु ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। उनकी जाति को लेकर सर्च सबसे ज्यादा दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, में किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन की ही बिंगजियाओ को मात देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मैच के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के बीच टक्कर का मुकाबला देखा गया। लेकिन मैच की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रही पीवी सिंधु ने कांस्य पदक पर बाजी मार ली। जिसके बाद वह दो ओलंपिक मैच में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। इसके साथ ही इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पीवी सिंधु ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।













Leave a Reply