Advertisement

TV के बाद अब बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार रुबीना दिलैक

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की विनर और छोटे पर्दे की किन्नर बहू यानी रुबीना दिलैक अब बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आज़माने जा रही है। दरअसल रुबीना दिलैक के रियेलिटी शो के खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। उनके फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार नजर बनाए रखते हैं और उनकी हर एक फोटो-वीडियो को फैंस का काफी प्यार भी मिलता है।

वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल अब रुबीना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबर सामना आ रही है। रुबीना ने अब तक के करियर में छोटे पर्दे पर ही किया है, जहां उन्हे काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके बाद अब रुबीना बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने की तैयारी में हैं। रुबीना दिलैक जल्दी ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाली है।

हालांकि रुबीना दिलैक के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें पहले भी सामने आती रही है लेकिन अब इसकी आधिकारिक पुष्टी भी हो चुकी है। तरण आदर्श ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया, जहां रुबीना के बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टी की है। तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा है कि ‘रुबीना दिलैक बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. संगीतकार पलाश मुच्छल इस फिल्म को बनाएंगे।

रुबीना ने डेब्यू फिल्म साइन कर ली है.’ ट्वीट में आगे लिखा है- ‘रुबीना दिलैक के अलावा पलाश ने टीवी एक्टर हितेन तेजवानी को भी साइन किया गया है। इन दो स्टार्स के अलावा राजपाल यादव भी इसमें नजर आएंगे। शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।’  इस खबर के बाद रुबीना दिलैक के फैन काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *