Advertisement

Vikram’s first look : कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम’ के फर्स्ट लुक ने 24 घंटे में पार किए 1 करोड़ व्यूज

चेन्नई। लोकेश कनकराज द्वारा निर्देशित अभिनेता कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम’ के फर्स्ट लुक को रिलीज होने के 24 घंटों से भी कम समय में एक करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। अभिनेता कमल हासन के जन्मदिन समारोह की शुरुआत को चिन्ह्ति करने के लिए विक्रम की यूनिट ने शनिवार शाम को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था।

इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए, फिल्म का निर्माण कर रहे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने ट्वीट किया, “विक्रम की दुनिया में फर्स्ट-लुक को 24 घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया।”

यूट्यूब पर वीडियो में फिल्म का एक रोमांचक एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसमें कमल हासन एक जेल के अंदर गोलियों से खुद का बचाव करने के लिए धातु की ढाल का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विक्रम में अनिरुद्ध का संगीत और गिरीश गंगाधरन सिनेमेटोग्राफर हैं। फिलोमिन राज द्वारा संपादित, फिल्म, जिसमें अभिनेता विजय सेतुपति भी हैं, का कला निर्देशन एन. सतीस कुमार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *