Advertisement

मदहोश करने वाली अदाओं के साथ इस भोजपुरी गाने पर वाइब कर रही हैं अक्षरा सिंह, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं इनमें खास:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ”पतोहिया गोर न मिली” गाने पर रील बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है एक्ट्रेस इस वीडियो में व्हाइट प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रही हैं। इसके साथ खुले बाल और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस वीडियो में अपनी अदाओं के लटके झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ”वाइबिंग” अक्षरा सिंह इस वीडियो में अपनी मदहोश कर देने वाली अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा की इस वीडियो पर अब फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का छठ स्पेशल गीत ”केलवा के पात” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे है। गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह छठ की तैयारियों को करने से लेकर छठ घाट पर सूर्य देवता को अर्ध्य देती हुई नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *