May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

12वीं बोर्ड Exam में किया बड़ा बदलाव, स्टूडेंट्स के लिए नई अपडेट, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE कक्षा 10वीं

CBSE के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जहां एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वहीं, बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। CBSE के शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 9वीं, 10वीं में छात्रों को 10 सबजेक्ट पढ़ने होंगे। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को कुल 6 सबजेक्ट पढ़ने होंगे। इसके साथ ही CBSE 10वीं और 12वीं के छात्रों को सभी सबजेक्ट में पास होना भी अनिवार्य होगा।

इससे पहले अब तक10वीं में स्टूडेंट अधिकतम 9 विषय चुन सकते थे, लेकिन वे 6 विषय ही चुनते थे और उनका केवल 5 विषय में ही उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था लेकिन अब 10 विषय पढ़ने होंगे। वहीं CBSE कक्षा 12वीं के छात्र 7 विषय चुनते थे, जिसमें एक विषय वैकल्पिक होता था. इनमें पांच विषयों में छात्रों का पास होना अनिवार्य होता था वहीं अब कुल छह विषय का अध्ययन करना होगा।

10वीं के सबजेक्ट
10वीं में सात मुख्य विषय होंगे।  इसमें मैथ और कम्युटेशनल थिंकिंग, सोशल साइंस, साइंस, आर्ट्स, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन एंड वेलनेस, प्रोफेशनल एजुकेशन शामिल हैं. छात्रों को सभी विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

12वीं के सबजेक्ट
12वीं में चार मुख्य और एक वैकल्पिक विषय होंगे।नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCRF) के तहत इन विषयों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है. सीबीएसई बोर्छाड के छात्रों को दो ग्रुप से चार विषयों का चयन करना होगा।

भाषाएं
इसके अलावा सीबीएसई कक्षा 10वीं में अब तीन भाषाएं होंगी, जिसमें दो भाषाएं भारत में बोली जाने वाली होगी। वहीं कक्षा 12वीं में अब छात्रों को एक के बजाय दो भाषा पढ़ना होगा।

NEWS SOURCE :punjabkesari