यूपी

CM योगी ने 24 घंटे में नुकसान भरपाई के दिए निर्देश, यूपी के 9 जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि से हुई फसलें बर्बाद

शेयर करें:

उत्तर प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से शुरू हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते 36 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिला। प्रदेश के 9 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। यह बारिश किसानों पर मुसीबत बनकर बरसी है। खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। डीएम की देखरेख में नुकसान का आकलन कराया गया और राहत आयुक्त कार्यालय को सभी 75 जिलों की रिपोर्ट दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में किसानों के नुकसान भरपाई के निर्देश दिए है।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 9 जिलों में 1 से 3 मार्च के बीच ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। जिससे इन 9 जिलों में 33% से 45% के बीच फसलों का नुकसान हो गया।आंधी-तूफान से गेहूं की फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई। जौ, सरसों, सब्जी और आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसलों के हुए नुकसान का डीएम की देखरेख में आकलन कराया गया। जिसके बाद राहत आयुक्त कार्यालय को सभी 75 जिलों की रिपोर्ट दी गई। अब सभी किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति की जाएगी।

PunjabKesari
इन जिलों में खराब हुई फसलें
मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों में हुई भारी बारिश से बांदा में सरसों मटर, चना की करीब 30% फसलें खराब हो गई। बस्ती सदर के 35 गांवों में 33% फसलों का नुकसान हुआ। चित्रकूट के 10 गांवों में 33%, जालौन में 323 गांवों में 33%, झांसी में कुल 32 गांवों में 33%, ललितपुर में 85 गांवों में 42%, सहारनपुर में 62 गांवों में 33% और शामली में 29 गांवों में 33% फसलों का नुकसान हुआ है।

Ad Zone: in_content

NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI