April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाकर शांति ला सकते हैं पीएम मोदी’, राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जताई बड़ी उम्मीद

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बहुत बड़ी और उम्मीद जताने वाली बात कही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि पीएम मोदी रूस से युद्ध रुकवा सकते हैं। वो इसके लिए दोनों देशों में बातचीत करा सकते हैं। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि पीएम मोदी यूक्रेन और रूस की जंग में बड़ा असर डाल सकते हैं। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि किसी भी संघर्ष में उनका और भारत का बड़ा महत्व है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी वास्तव में ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बगैर किसी संदेह के ऐसा भारत कर सकता है। खास बात है कि जब बीते दिनों पीएम मोदी रूस गए थे और वहां राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से गले मिले थे, तब जेलेंस्की ने इसकी निंदा तक की थी। अब जेलेंस्की पीएम मोदी से युद्ध खत्म कराने में मदद की उम्मीद जता रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ये भी बताया कि वो चाहते हैं कि रूस से यूक्रेन के बच्चों को वापस लाने में पीएम मोदी मदद करें। इसके लिए मोदी से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर दबाव डालने की बात जेलेंस्की ने कही। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मोदी बहुत बड़े देश के पीएम हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी युद्ध का अंत कराने के लिए असर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ ये नहीं कह सकता कि वो यूक्रेन और रूस की जंग रुकवाने में दिलचस्पी रखता है। बता दें कि यूक्रेन और रूस की जंग रुकवाने के लिए पीएम मोदी लगातार कोशिश कर रहे हैं। वो कई बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर चुके हैं। पुतिन से हर मुलाकात में मोदी ने यही कहा है कि समस्या का समाधान युद्ध की जगह बातचीत से किया जाना चाहिए।

मोदी ने बीते दिनों रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन का दौरा भी किया था। तब भी उन्होंने रूस और यूक्रेन का युद्ध रोकने का आग्रह किया था। खास बात ये है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी माना है कि यूक्रेन से जंग रुकवाने में पीएम नरेंद्र मोदी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। रूस और यूक्रेन का युद्ध लंबे समय से चल रहा है। इससे दुनिया के सभी देशों पर असर पड़ा है। महंगाई बढ़ रही है और इससे दुनिया के तमाम देशों में लोग परेशान हैं।