February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा की आंसर-की जारी: Bihar Board Exam

Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 12 कक्षा के सभी विषयों की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है। उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

बोर्ड की तरफ से 50 परसेंट ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की को जारी किया गया है। साथ ही बोर्ड ने आपत्ति विंडो को भी खोल दिया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को आपत्ति उठानी है, तो वे सभी 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

कैसे करें ऑब्जेक्शन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आघिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी इंटर परीक्षा 2024 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अगली विंडो पर, रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉगिन करें।
  • फिर आखिरी में आपत्तियां  या प्रतिक्रिया सबमिट करें

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा को एक फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2024 में लगभघ 13 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

NEWS SOURCE : indiatv