दुनिया

10 लोगों की मौत, देखें Video, परेड रिहर्सल के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए

शेयर करें:

मलेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टकराने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह 9.32 बजे (0132 GMT) लुमुट नेवल बेस पर हुई। विवरण के अनुसार, टक्कर तब हुई जब हेलिकॉप्टर रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड के लिए अभ्यास कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में लुमट नेवल बेस पर टक्कर का क्षण दिखाया गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने एक बयान में दुर्घटना में शामिल विमान में सवार सभी 10 चालक दल के सदस्यों की मौत की पुष्टि की। नौसेना ने कहा, “सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि कर दी गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI