April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब को लेकर सिख समुदाय पहुंचेगा भारत,

नई दिल्ली। आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान  में अपना कब्जा जमा लिया था। तालिबानियों के सत्ता में आने के बाद बर्बरता की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इतना ही नहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ने तक के लिए मजबूर हो गए। वहीं अफगानिस्तान में भारत के कई लोगों के फंसे होने की खबर भी सामने आई थी। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के लोगों और अफगानिस्तान में अपने सहयोगी को देश सुरक्षित पहुंचने के लिए ऑपरेशन देवी शक्ति चलाया। इस अभियान की जानकारी खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम खुद रखा था।

अब इसी अभियान के तहत एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ चलाए जा रहे ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोग और सिख समूह आज स्वदेश लौट रहा हैं। इसके अलावा अहम बात ये भी है कि अफ़ग़ानिस्तान से लौट रहा एक सिख जत्था अपने साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब भी ला रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि काबुल एयरपोर्ट से वापस सिख समुदाय का एक जत्था अपने साथ पवित्र गुरू ग्रंथ साहिब साथ ला रहा है। इतना ही नहीं आज भारत आ रहे है लोगों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

बताते चलें कि इससे पहले भी पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां दिल्ली पहुंची थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। साथ ही गुरुग्रंथ साहिब को सिर पर उठाकर वह बाहर लाए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *