April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Paris Olympics 2024: स्वप्निल कुसले ने 50 मीटर राइफल शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में एक और पदक

नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए निशानेबाज स्वप्निल कुसले ने अपने पहले ही ओलंपिक्स में देश का नाम रोशन किया है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनके कुल स्कोर 451.4 रहा। इस प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत स्थिति दिलाई है। इस इवेंट में चीन के लियु युकून ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। लियु ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुल 463.6 स्कोर किया, जिससे उन्हें स्वर्ण पदक हासिल हुआ। वहीं, यूक्रेन के कुलिस सेरही ने 459.4 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।

स्वप्निल कुसले का यह प्रदर्शन भारत के शूटिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले शूटिंग में भारत के खाते में दो मेडल आ चुके हैं जिसमें पहला ब्रॉन्ज मेडल मनु भाकर ने जीता था जबकि दूसरा टीम मैच में सरबजीत सिंह और मनु भाकर की जोड़ी ने जीता था। वहीं भारत का ओलंपिक में शूटिंग का इतिहास भी काफी गौरवशाली रहा है। भारतीय निशानेबाजों ने हमेशा से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई पदक जीते हैं। अभिनव बिंद्रा, राजयवर्धन सिंह राठौर और गगन नारंग जैसे दिग्गजों ने ओलंपिक में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम ऊंचा किया है। अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

इसके अलावा, भारत की महिलाओं ने भी शूटिंग में कमाल किया है। अपूर्वी चंदेला और अंजुम मुद्गिल जैसे निशानेबाजों ने देश का नाम रोशन किया है। स्वप्निल कुसले की इस सफलता ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि भारतीय निशानेबाजों में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है।