February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा PM मोदी आज वायनाड में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे. वह राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे. फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. वह राहत शिविर और अस्पताल जाकर भूस्खलन पीड़ितों से मिलेंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जो वायनाड के पूर्व सांसद हैं, ने वायनाड का दौरा करने का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद अदा किया. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद प्रधानमंत्री वायनाड भूस्खलन को “राष्ट्रीय आपदा” घोषित करेंगे.