April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमित मिश्रा ने दी कोरोना को मात, सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी

नई दिल्ली। भारत इस वक्त कोरोनावायरस के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आईपीएल 2021 भी इसकी भेंट चढ़ चुका है। बीसीसीआई ने आईपीएल को अगला ऑर्डर आने तक स्थगित कर दिया है। लीग में अलग-अलग टीमों के कई खिलाड़ी इस महामारी से संक्रमित हुए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी शामिल हैं। दरअसल अमित मिश्रा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सामने आई।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अमित मिश्रा को कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने खुद इसकी जानकारी फैंस को साझा की थी। लेकिन इस सब के बीच अब एक सुखद खबर यह आ रही है कि अमित मिश्रा ने कोरोना को मात दे दी है और अस्पताल से अब वह घर जा रहे हैं। अमित मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

अमित मिश्रा ने लिखा आज मुझे आखिरकार कोविड नेगेटिव घोषित कर दिया गया है। इस समय मैं केवल अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, और उन्हें बताना चाहता हूं कि आप सभी के लिए मेरा समर्थन और हार्दिक शुभकामनाएं हैं। आप और आपका परिवार जो त्याग कर रहे हैं, उसके लिए हम आपके हृदय से आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *