महाराष्ट्र

‘संजय राउत अपना लाउडस्पीकर बंद करें…’ राज ठाकरे की तुलना ओवैसी से करने पर भड़के MNS कार्यकर्ता

शेयर करें:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों धर्म और जाति और भगवान को लेकर लड़ाई देखने को मिल रही है। राज्य में इन दिनों हनुमान चालीसा का पाठ और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर MNS प्रमुख राज ठाकरे महाअघाड़ी सरकार पर हमला बोल रहे है। बीते दिनों उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए मस्जिदों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की थी। वहीं मनसे और शिवसेना के बीच लगातार तकरार देखने को मिल रही है। दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तुलना एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी से कर डाली थी। जिसके जवाब में MNS कार्यकर्ताओं ने ‘सामना’ कार्यालय के बाहर राज ठाकरे की एक बड़ा पोस्टर लगाए हैं। इतना ही नहीं इस पोस्टर के जरिए मनसे कार्यकर्ताओं ने सजंय राउत को चेतावनी भी दी है।

 

पोस्टर में लिखा है कि,  तुमने ओवैसी को किसको बुलाया? संजय राउत को अपना लाउडस्पीकर बंद करें, वरना पूरे महाराष्ट्र को इसकी वजह से परेशानी होगी, आपके लाउडस्पीकर को मनसे स्टाइल में बंद कर देंगे।” खास बात ये भी है कि MNS ने नीचे एक तस्वीर भी दिखाई है, जिसमें एक गाड़ी उल्टी पड़ी है। यानी MNS कार्यकर्ताओं ने राउत की गाड़ी को पलटने की धमकी देते हुए भी नजर आ रहे है। वहीं सामना के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए जाने की खबर के बाद मुंबई पुलिस ने वहां से पोस्टर को हटा दिया है।

Ad Zone: in_content

बता दें कि बीते दिनों सजंय राउत ने MNS प्रमुख राज ठाकरे की तुलना एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी से कर डाली। उन्होंने कहा था कि, भाजपा लिए राज ठाकरे महाराष्ट्र के ओवैसी हैं, क्योंकि जो काम उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने किया, अब वहीं काम भाजपा महाराष्ट्र में राज ठाकरे के जरिए करवाना चाहती है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें