जावेद पंप की बेटी फातिमा ने भारत की जगह अपनी लोकेशन बताई ‘लिंचिस्तान’, भड़के लोगों ने लगाई लताड़
नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी का बहाना लेकर देशभर के कई शहरों में हिंसा, पत्थरबाजी की गई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तो उपद्रवियों ने आगजनी करते हुए पीएसी की गाड़ियों को भी फूंक दिया गया थी। वहीं हिंसा की घटना के बाद से ही दंगाइयों पर सबक सिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस और प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू कर दिया। योगी सरकार दंगाइयों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। बीते दिनों बाबा के बुलडोजर ने प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप के अवैध रूप से बनाए गए घर को जमींदोज कर दिया था। जावेद अहमद के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद राजधानी दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके पीछे का कारण जावेद अहमद की बेटी रही। बता दें कि आफरीन फातिमा जेएनयू की स्टूडेंड काउंसलर की हैं। आफरीन फातिमा जावेद पंप को बड़ी बेटी है।
इसी बीच एक बार फिर जावेद पंप की बेटी सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, आफरीन फातिमा ने अपने ट्विटर पर खुद की लोकेशन में भारत की जगह ‘लिंचिस्तान’ लिखा हुआ है। जिसके बाद जावेद पंप की बेटी फातिमा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। वहीं भारत के स्थान पर अपनी लोकेशन ‘लिंचिस्तान’ लिखने पर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने आफरीन फातिमा की जमकर बखिया उधेड़ कर रख डाली।
हैरान करने वाली बात यह है कि आफरीन फातिमा मोदी सरकार को मुस्लिम विरोधी भी बता चुकी है। इतना ही नहीं फातिमा भारत के टुकड़े करने के मंसूबे पालने वाले शरजील इमाम की करीबी भी मानी जाती है। इसके अलावा आफरीन फातिमा CAA और एनआरसी विरोधी प्रदर्शनों में भी शामिल रही है। फातिमा के देश विरोधी वाले भाषण भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।
इसके अलावा फातिमा हिजाब बैन के दौरान भी काफी एक्टिव रही। खबरों के अनुसार फातिमा दक्षिण इंडिया में दौर कर कई प्रदर्शनों में भी मौजूद रही थी। बता दें कि आफरीन फातिमा जेएनयू के भाषा विज्ञान केंद्र से MA पास कर चुकी है और उसने साल 2021 में यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। आफरीन फातिमा ने बीए की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पूरी की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वो महिला कॉलेज की अध्यक्ष भी रही और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही है।
