June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर 17 साल के युवक को मारा चाकू, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं बताने पर युवक की हत्या कर दी गई।  मामला नवी मुंबई के पनवेल इलाके  के कामोठे सेक्टर 4 का है जहां एक युवक ने 17 साल के युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने मोबाइल के  हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से इनकार कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।

वाईफाई के लिए किया खून

बताया जा रहा है कि मृतक विशाल राजकुमार मौर्या देर रात घर के पास एक पान टपरी पर गया था। जहां आरोपी रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था। रविन्द्र अटवाल ने विशाल से मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा लेकिन विशाल ने देने से मना कर दिया। इनकार से बौखलाकर रविन्द्र ने गाली गलौज शुरू कर दी और दोनों के हाथापाई हो गई। इसी दौरान आरोपी इतना भड़क गया कि उसने विशाल को चाकू मार दिया और अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। युवक हिम्मत करके खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन उसका खून इतना ज्यादा बह चुका था कि डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी के साथ उसके एक दोस्त संतोष वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी मृतक युवक के इलाके के आस-पास ही रहते थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिवार में गम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *