February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले बीजेपी के लिए अच्छी खबर, 103 पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

मुंबई। महाराष्ट्र से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद बीजेपी के 100 नगर सेवक और 3 नगर अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मतदान से पहले बीजेपी के खाते में इतनी सीटें आने से पार्टी का जोश निश्चित तौर पर बढ़ा है। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने 103 जगह पार्टी के निर्विरोध जीत पर कहा है कि ये पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जनता का भरोसा दिखाता है। क्योंकि उन्होंने विकास आधारित नीतियां लागू की हैं।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी की निर्विरोध जीत में बड़ा हिस्सा उत्तर और पश्चिम महाराष्ट्र से आया है। उत्तर महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों की 49 और पश्चिम महाराष्ट्र की 41 सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में 4 और विदर्भ व मराठवाड़ा इलाकों में 3-3 पदों को निर्विरोध जीता है। बीजेपी के निर्विरोध जीत के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर और पश्चिम महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति कितनी मजबूत है। बीजेपी को उम्मीद है कि स्थानीय निकाय चुनाव में उसे जनता भर-भरकर सीट देगी।

बीजेपी की इस जीत के बाद अब चर्चा इसकी हो रही है कि उसकी साथी शिवसेना और एनसीपी को महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में कितनी सीट हासिल होती हैं। वहीं, विपक्ष की महाविकास आघाड़ी भी चर्चा में है। इसकी वजह ये है कि कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान कर दिया है। जबकि, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच टकराव भी दिख रहा है। विपक्ष पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ने ये कहते हुए हमला बोलना जारी रखा है कि उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। बीते दिनों ही महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट में कई ऐसे फैसले किए, जो युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। इससे भी विपक्ष के गठबंधन को महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में दिक्कत दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *