February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मोदी जी को सोचना चाहिए डॉक्टर आतंकवाद का रास्ता क्यों अपना रहा’, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का अजब-गजब बयान

नई दिल्ली। लाल किला के पास कार बम धमाके पर कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी के बयान से सियासत गर्माने के साथ ही फिर कांग्रेस निशाने पर आ सकती है। वजह ये है कि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिल्ली बम धमाके और जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टरों का बचाव किया है। इतना ही नहीं, राशिद अल्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस बारे में सवाल पूछा है। राशिद अल्वी से पहले पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती भी दिल्ली बम धमाके पर अटपटा बयान देकर निशाने पर आई थीं। महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कश्मीर की आवाज लाल किला पर सुनाई पड़ी।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिल्ली बम धमाके पर कहा कि पढ़ा लिखा नौजवान, जिसके पास एमबीबीएस और एमडी की डिग्री है वो आतंकवाद का रास्ता क्यों अपना रहा है? राशिद अल्वी ने कहा कि वो आराम से अपनी हवेली में रहकर पूरी जिंदगी परिवार के साथ बिता सकता था। कांग्रेस नेता ने कहा कि किन हालात ने उसे बमों से खेलने पर मजबूर किया? साथ ही राशिद अल्वी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी इस बारे में सोचना आपकी जिम्मेदारी है। राशिद अल्वी इससे पहले भी अपने अटपटे बयानों की वजह से विवाद में घिरे हैं।

दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार 10 नवंबर की शाम 6.50 बजे आई20 कार में जोरदार धमाका हुआ था। इस कार को डॉक्टर उमर उन नबी चला रहा था। कार बम धमाके में 15 लोगों की जान गई और दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए। इस धमाके के दिन ही सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उमर के साथी डॉक्टरों मुजम्मिल गनई और शाहीन सईद को गिरफ्तार कर बड़ी तादाद में आईईडी बनाने का सामान और विस्फोटक बरामद किए थे। दिल्ली कार बम धमाके के बाद अब तक कई और आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में छह डॉक्टर हैं। जबकि, दो मौलवी और जैश के कई ओवरग्राउंड वर्कर्स को भी पुलिस ने पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *