February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डबल एविक्शन में कुनिका सदानंद के साथ बेघर हुआ घर का ये फेमस कंटेस्टेंट, फिनाले में होंगे टॉप 6

नई दिल्ली। बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ये सीजन अपने ग्रैंड फिनाले से महज 3 हफ्ते दूर है। ऐसे में बिग बॉस का ये हफ्ता फैमिली वीक स्पेशल है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सभी घरवालों के घरवाले आने वाले है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि घर में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक दाखिल हुए जिन्होंने अपने म्यूजिक से घर का मौसम बदल कर रख दिया। इसके बाद एक-एक कर सबके घरवाले घर में आये। लेकिन अब घर के अंदर से एविक्शन से जुड़ी एक बहुत बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

बिग बॉस सीजन 19 के घर में फैमिली वीक फाइनली खत्म हो चुका है। फैमिली वीक के आखिरी दिन घर में तान्या का भाई अमृतांशु और मालती चहर के भाई क्रिकेटर दीपक चहर आये। दीपक के आते ही घर का माहौल काफी मजाकिया हो गया। दीपक ने आते ही सभी घरवालों के साथ जहां मजाक-मस्ती की, वहीं कुनिका को मालती को लेस्बियन कहने की बात पर कन्फ्रंट भी किया। अब शो में आज वीकेंड का वार होने वाला है और इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले सदस्य की जानकारी भी सामने आ गई है।

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल एलिमिनेशन होने वाला है। इस हफ्ते घर से कुनिका सदानंद और अशनूर कौर एविक्ट होने वाले हैं। जी हां, कुनिका और अशनूर के बिग बॉस की जर्नी अब खत्म हो चुकी है और ये दोनों बिग बॉस के घर से अब बेघर हो जाएंगे। बता दें कि कि बिग बॉस के घर का ये एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर हुआ है।

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस में इस डबल एविक्शन के बाद एक मिड वीक एविक्शन भी होगा। इतना ही नहीं इस बार बिग बॉस के फिनाले में टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 होंगे। सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस 19 के घर में अगले हफ्ते मीडिया राउंड भी होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *