October 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 20 : लॉलीपॉप से मचा बवाल, वीकेंड का वार पर सलमान खान ने लगाई काजी तौकीर की क्लास

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो पहले हफ्ते से लगातार टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। इस हफ्ते शो में मिड वीक एविक्शन हुआ जिसमे रीती तिवारी शो से बाहर हो गयी हैं। अब आज है वीकेंड का वार जिसे लेकर अब कुछ अपडेट सामने आई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

बिग बॉस 20 में आज वीकेंड का वार है जिसको लेकर अब प्रोमो भी सामने आ चुका है। आज वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर की क्लास लगाने वाले हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले काजी ने कनिका से लॉलीपॉप वाला मजाक किया था जो कनिका को पसंद नहीं आया था लेकिन इसके बावजूद भी काजी ने वो मजाक जारी रखा जिसके बाद आज वीकेंड का वार पर सलमान खान इसी बात को लेकर काजी की क्लास लगाने वाले हैं।

इसके अलावा इस हफ्ते उदिति घर की कैप्टन बनी हैं। इससे पहले बिग बॉस हाउस में इस सीजन का पहला मिड वीक एविक्शन हुआ। दरअसल, इस हफ्ते कप्तानी के दावेदार बने माही, यंग और उदिति को बिग बॉस ने एक स्पेशल पावर दी कि वो किसी भी सदस्य की एक लाइफलाइन उससे छीन सकते हैं। ऐसे में ये तीनों रीती तिवारी का नाम लेते हैं।

अब रीती पहले से एक लाइफलाइन खो चुकी थीं। ऐसे में अपनी दूसरी लाइफलाइन भी छीन जाए के बाद रीती तिवारी शो से एविक्ट हो गई। बता दें इससे पहले पिछले हफ्ते हुए वीकेंड का वार में ईशा रिकी घर से बेघर हुईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *