खेल

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाकर जीता गोल्ड, एशियाड में भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक

शेयर करें:

नई दिल्ली। भारतीय की पुरुष क्रिकेट टीम ने अपनी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी की टीम को एशियाड के फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पाकिस्तान के ख‍िलाफ टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का यह सर्वोत्तम स्कोर है। वहीं पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी। इस तरह से फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार एशियाड में गोल्ड जीता है।

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने लाजवाब पारी खेलते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने भी 22 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली। तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 33 रन बनाने थे। गेंद शिवम दुबे के हाथ में थी। उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए एक विटेक झटका और 13 रन दिए। शिवम दुबे ने बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 27 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी हालांकि ज्यादा देर नहीं टिक सके और वो 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। वैभव ने दो छक्के भी जड़े।

ईशान किशन ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 2 चौकों की मदद से 24 गेंदों में 21 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन हसन नवाज ने बनाए। हसन ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हसन मैच की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें