इंटरनेशनल

अमेरिका में बिना अभिभावक वाले 1389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया

शेयर करें:

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद तमाम भारतीयों समेत विदेशी नागरिकों को अमेरिका से हथकड़ी पहनाकर डिपोर्ट भी किया था। अब अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभागों के आंकड़ों के मुताबिक 2023 से अब तक बिना किसी अभिभावक के अकेले अमेरिका पहुंचे 1389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है। इन बच्चों को अब तक वापस नहीं भेजा गया है।

दोनों विभागों ने ये भी बताया है कि प्रवासियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की वजह से अमेरिका में बिना पैरेंट्स या अभिभावक के अकेले पाए जाने वाले भारतीय बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में बिना अभिभावक के 730 भारतीय बच्चे मिले थे। 2024 में ऐसे बच्चों की संख्या 517 थी। जबकि, 2025 में 91 और 2026 में बिना अभिभावक वाले 51 भारतीय बच्चे ही अमेरिका में मिले। अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 के पहले महीने यानी अक्टूबर 2026 में 2 ही भारतीय बच्चे बिना अभिभावक मिले हैं।

अमेरिका के अफसरों ने वित्त वर्ष 2024 में बिना अभिभावक 1.1 लाख बच्चों की संख्या दर्ज की थी। वित्त वर्ष 2025 में ये संख्या 29584 रही। यानी बड़ी गिरावट आई। जबकि, वित्त वर्ष 2026 में बिना अभिभावक वाले 9190 बच्चे ही अमेरिका में मिले। जबकि, अमेरिकी अफसरों को अक्टूबर 2026 में अलग-अलग देशों के 722 बच्चे मिले हैं।

Ad Zone: in_content

वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका ने भारतीय नागरिकों से संबंधित अवैध प्रवास के 30528 मामले दर्ज किए थे। जिसके कारण मेक्सिको और कनाडा के बाद अवैध प्रवास की 21 देशों की लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर रहा था। अमेरिका में नाबालिगों का इस्तेमाल ग्रीन कार्ड दिलाने वाले माध्यम के तौर पर किए जाने की चर्चा रही है। वहीं, गुजरात के एक कारोबारी ने कहा कि उनका 17 साल का बेटा टेक्सास में रह रहा है और अमेरिका में शरण के मामले में कोर्ट की कार्यवाही में नहीं जा रहा। उसे लगता है कि भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा। वो छिपकर एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहा है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें