August 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड डील वार्ता विफल, डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, भड़के मार्क कार्नी

नई दिल्ली। अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से चल रही वार्ता विफल हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के कनाडाई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो आज रात से लागू होगा। वहीं कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा भी अमेरिका के नए टैरिफ का उसी हिसाब से जवाब देगा। ट्रेड डील पर सहमति न पाने को लेकर कार्नी बोले, अमेरिका के द्वारा बातचीत के अंतिम दौर में डील की प्रस्तावित शर्तों में जो बदलाव किए गए वो अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह हैं।

मार्क कार्नी ने टैरिफ पर अमेरिका को जवाब देते हुए कहा, कनाडा अपने लोगों और कारोबारों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी टैरिफ का डॉलर के बदले डॉलर के हिसाब से जवाब देगा। कार्नी ने कहा कि हाल के हफ्तों में कनाडाई हितों को मजबूत करने की दिशा में हमने जरूरी कदम उठाए और प्रयास किया मगर हमारे लोगों के हितों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह पर्याप्त नहीं था। कार्नी ने कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को वापस बुला लिया है।

वहीं अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के अनुसार अमेरिका ने कनाडा को किसी भी बड़े निर्यातक के मुकाबले सबसे बेहतर डील देने की पेशकश की थी, मगर इसके बावजूद कनाडा की नई शर्तों की वजह से यह डील नहीं हो पाई और पिछले कुछ समय से चल रही वार्ता विफल हो गई। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा था कि कनाडा को अमेरिका के साथ डील करनी चाहिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अमेरिका और कनाडा एक दूसरे के पुराने और महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। दोनों देशों के बीच काफी ज्यादा व्यापार भी होता है। पिछले साल अमेरिका और कनाडा ने एक दूसरे के साथ लगभग 880 अरब डॉलर का कारोबार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *