August 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राखी सावंत से बातचीत में सुनीता आहूजा ने किया खुलासा, दूसरी शादी करने की तैयारी में गोविंदा ?

नई दिल्ली। गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ से फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। इस बीच वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। किसी अन्य हीरोइन से अफेयर होने जैसी बातें कह चुकी हैं। इस बीच उन्होंने गोविंदा से तलाक का केस भी फाइल किया था। मगर, बीते दिन उन्होंने केस वापस ले लिया। इस पूरे मामले पर उन्होंने राखी सावंत से बात की।

क्या दूसरी शादी की तैयारी में गोविंदा?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच एक नया एंगल सामने आया है। बीते दिनों सुनीता ने चीची से तलाक का केस वापस लिया। अब उन्होंने राखी सावंत से बातचीत में जिक्र किया कि गोविंदा दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अचानक तलाक का केस वापस क्यों लिया?

राखी सावंत से सुनीता ने क्या कहा?

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात कर रही हैं। फोन स्पीकर पर है और संभवतः सुनीता आहूजा को नहीं पता कि राखी पब्लिकली बात कर रही हैं। राखी फोन पर सुनीता से कहती हैं कि आपने जो किया वो ठीक किया इस पर सुनीता ने कहा कि ‘मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है’। राखी कहती हैं, ‘मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं। सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं, बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है’। सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था’।

सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आगे सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘मैं पांच-छह साल से चुप थी। अब तू उसको मेरी जगह देगा? मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं। एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा’। इस पर राखी कहती हैं, ‘आप छोड़ो। आप 200 करोड़ पर ध्यान दो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी। पहले अपने नाम पर सब कर लो। सुनीता कहती हैं, ‘मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने का प्लान बना रहे हैं’। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर के शादी करने के प्लान वाले दावे को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *