हरियाणा

फरीदाबाद के OYO होटल में ठहरी डीयू छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बॉयफ्रेंड फरार

शेयर करें:

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में एक OYO होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 साल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामना आया है। छात्रा फरीदाबाद के ही कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी की रहने वाली थी और उसका नाम अर्चना है। छात्रा अपने पड़ोस में रहने वाले कथित बॉयफ्रेंड विपिन यादव नाम के युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी। वहीं घटना के बाद से विपिन फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट और चूहे मारने वाली दवा का खाली पैकेट मिला है। छात्रा के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा कॉलेज जाने की बात कहकर सोमवार को अपने घर से निकली थी। इसके बाद वो विपिन नाम के युवक के साथ सराय थाना क्षेत्र इलाके के एक OYO होटल में पहुंची। छात्रा के घर से जाने के बाद जब दोपहर में उसके परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका नंबर बंद जा रहा था। कई बार ट्राई करने के बाद भी जब परिजनों का छात्रा से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने शाम को पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सराय इलाके के एक होटल के कमरे में युवती के अचेत स्थिति में पड़े होने की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया मगर उसकी मौत हो गई। वहीं युवती के साथ आया विपिन फरार है पुलिस उसको पकड़ने के लिए प्रयासरत है। साथ ही युवती के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उससे युवती की हैंडराइटिंग मैच कराई जा रही है। युवती के परिजनों को खबर कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें