दिल्ली

लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को आईआरसीटीसी घोटाला केस में बड़ा झटका

शेयर करें:

नई दिल्ली। कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से आरजेडी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व लालू-राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव को जोर का झटका लगा है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ कथित आईआरसीटीसी घोटाला में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

इससे पहले 13 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई के विशेष जज विशाल गोगने ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय किए थे। साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। कई अन्य आरोपियों पर भी ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय किए थे। जिसके बाद लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

सीबीआई का आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू यादव और उनके परिवार ने एक निजी कंपनी को ठेके देने के बदले रिश्वत के तौर पर कीमती जमीन और शेयर लिए। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि साल 2004 से 2009 तक लालू यादव के रेल मंत्री पद पर रहते रांची और पुरी में आईआरसीटीसी के दो होटलों को धांधली वाली टेंडर प्रक्रिया से सुजाता होटल्स नाम की कंपनी को लीज पर दिया गया। इसके बदले लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी को करोड़ों की जमीन बाजार कीमत से बहुत कम में ट्रांसफर की गई। लालू, राबड़ी और तेजस्वी का कहना है कि उनके खिलाफ सबूत नहीं हैं और मामला राजनीति से प्रेरित है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें