दिल्ली

जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी वडोदरा से गिरफ्तार, एके-47 राइफल और गोलियां बरामद

शेयर करें:

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम ने संदिग्ध आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल और 20 से ज्यादा गोलियां बरामद की हैं। पकड़े गए आतंकी की पहचान मो. सहरुल इस्लाम असम के रूप में हुई है। आतंकी के पास एके-47 राइफल और गोलियां कहां से आईं और उसका क्या मकसद था इसको लेकर एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के विषय में उससे जानकारी जुटाई जा रही है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है।

एटीएस की टीम के द्वारा गुजरात में पिछले कुछ समय से लगातार आतंक विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। अभी गुजरात एटीएस ने अक्टूबर 2026 में गांधीनगर के अदालज से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जो ISIS से जुड़े थे। उनके पास से हथियार भी मिले थे। जबकि जुलाई में गुजरात एटीएस की टीम ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

इनको पकड़ने के लिए गुजरात एटीएस ने अलग-अलग टीमें बनाकर एक बड़ा अभियान चलाया था और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया था। ये सभी लोग एक पाकिस्तानी हैंडलर की निशानदेही पर काम कर रहे थे। जबकि गुजरात एटीएस ने जुलाई में ही एक और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए जैश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से गिरफ्तार किया गया था।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें