दिल्ली

सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

शेयर करें:

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस संबंध में एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है। रिजिजू ने बताया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से अनुरोध किया है कि वो सोमवार, 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। रिजिजू के मुताबिक कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती हैं।

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने यह तो बताया है कि सरकार जरूर कामकाज के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहती है लेकिन उन्होंने यह जानकारी नहीं दी बैठक का एजेंडा क्या होगा। वहीं सरकार के द्वारा विशेष सत्र के आह्वान के बाद अब अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। सरकार ने ऐसे वक्त पर विशेष सत्र बुलाया है जब महिला आरक्षण से जुड़े डिलिमिटेशन और संविधान संशोधन बिलों को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। पिछले कुछ दिनों से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि सरकार डिलिमिटेशन और इससे जुड़े अन्य संबंधित संशोधनों के काम को जल्द से जल्द निपटाने के लिए विशेष सत्र बुला सकती है।

बता दें कि महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा से पास नहीं हो पाया था क्यों कि इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत सरकार नहीं जुटा पाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण का विरोध करने वाले कांग्रेस, सपा, डीएमके और टीएमसी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा था कि हमारे पास संख्याबल नहीं था लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम हार गए। आगे और भी मौके आएंगे, हमें देश की आधी आबादी के लिए, उसको अधिकार दिलाने के लिए अपने इस संकल्प को पूरा करना ही है। हम नारी शक्ति को उसका अधिकार दिलाकर रहेंगे।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें