दिल्ली

डीएमके ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने का किया ऐलान

शेयर करें:

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि निष्पक्ष डिलिमिटेशन की मांगों को मान लिया गया है इसलिए हमारी पार्टी इस बिल का समर्थन करेगी। स्टालिन ने इसे डीएमके की जीत बताया है। उनका कहा है कि जिन दो मांगों को लेकर हमने अप्रैल में परिसीमन विधेयक का विरोध किया था, उन्हें नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है। यह 2024 से DMK द्वारा किए जा रहे निरंतर संघर्षों की जीत है। यह तमिलनाडु सहित सभी दक्षिणी राज्यों की जीत है।

स्टालिन ने कहा कि हमें बिना भावुक हुए, शांति से इस बात पर विचार करना चाहिए कि अगर हम इस परिसीमन विधेयक को हाथ से जाने देते हैं, तो क्या होगा? इस विधेयक में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में 50 फीसदी की वृद्धि का प्रावधान है। इन सभी मुद्दों की अच्छी तरह से विचार, विमार्श करने के बाद, डीएमके ने आज अपने सांसदों की बैठक में यह निर्णय लिया है कि वह परिसीमन के इस स्वरूप का समर्थन करेगी, क्योंकि यह व्यावहारिक रूप से संभव है और हमारे लिए फायदेमंद है।

बता दें कि लोकसभा में डीएमके के 22 सांसद हैं जबकि 8 राज्यसभा सांसद हैं। अब परिसीमन बिल पर डीएमके के इन सांसदों का साथ सरकार को मिल गया है। इससे पहले शुक्रवार को डीएमके ने परिसीमन बिल के समर्थन के लिए दो शर्तें रखी थीं। पहली शर्त यह थी कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाए जाने पर किसी भी स्थिति में तमिलनाडु का मौजूदा प्रतिनिधित्व, यानी 7.18 प्रतिशत का हिस्सा नहीं बदला जाना चाहिए। दूसरी शर्त यह कि 1971 की जनगणना के आधार पर होने वाले परिसीमन को अगले 25 वर्षों के लिए और फ्रीज कर दिया जाना चाहिए।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें