दिल्ली

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी

शेयर करें:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को मंजूरी दे दी गई है। डिलिमिटेशन बिल में सभी राज्यों में लोकसभा की 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रावधान है। लोकसभा की सीटों जो अभी 543 हैं वो बढ़कर 850 हो जाएंगी, जिसमें राज्यों में 815 और केंद्रशासित प्रदेशों में 35 सीटें होंगी। जिन सीटों को बढ़ाने का प्रावधान है वो महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। सरकार 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश करेगी।

दूसरी तरफ, इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संसद की रणनीति पर चर्चा के लिए कल यानी शनिवार सुबह 11:30 बजे एक बैठक बुलाई है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार ने चार दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा की बैठक होगी, और 2 व 3 दिसंबर को राज्यसभा की बैठकें होंगी। जब सरकार कोई सत्र या विशेष सत्र बुलाती है, तो इसका मतलब है कि देश के लिए कुछ बहुत महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किया जाना है या महत्वपूर्ण कामकाज निपटाना है। एक संसदीय लोकतंत्र के रूप में, हर चीज का फैसला संसद में ही होना चाहिए इसलिए, संसद सदस्यों का यह एक बहुत ही खास काम और बड़ी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि संसद सुचारू रूप से चले और सभी सदस्य बहसों और चर्चाओं में हिस्सा लें।

रिजिजू बोले, सदस्यों को अपनी सहमति या असहमति जताने का पूरा अधिकार और पूरी आजादी है लेकिन, सदन के भीतर नियमों और परंपराओं के दायरे में रहकर ही अपनी बात रखी जानी चाहिए। संसद सदस्यों से मेरी अपील है कि वे संसद के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करें। यह सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे यह पक्का करें कि दुनिया का सबसे बड़ा संसदीय लोकतंत्र, भारत, एक मिसाल कायम करे। हमें अपने लोकतंत्र पर गर्व है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसद सुचारू रूप से चले।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें