दिल्ली

सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट को दी जानकारी

शेयर करें:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इतना ही नहीं सरकार की तरफ कोर्ट में उपस्थित एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने कहा कि सौरव दास के पासपोर्ट में पाई गई विसंगति का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। वहीं सौरव दास के वकील अखिल सिब्बल का कहना है कि उन्हें किसी भी लुकआउट सर्कुलर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। विदेश यात्रा की अनुमति न दिए जाने के सरकारी फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

सौरव दास के वकील ने एलओसी की कापी उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उसे चुनौती दी जा सके। जबकि ASG चेतन शर्मा ने एलओसी की कॉपी देने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि सीजेपी नेता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार उनको विदेश यात्रा से रोक रही है। सौरव दास ने कहा था कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया और उनको लंदन जाने से रोका गया। वहीं इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्टीकरण जारी देते हुए बताया था कि सौरव दास के पासपोर्ट में उनके जन्मस्थान को लेकर विसंगति पाई गई थी। इसको लेकर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने 23 नवंबर 2026 को सौरव दास को एक ‘शो-कॉज नोटिस’ (कारण बताओ नोटिस) जारी किया था।

सौरव दास सात दिनों के भीतर उनके जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, उन्हें यह सलाह भी दी गई थी कि जवाब दाखिल करने से पहले, वो इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें। उधर, सौरव दास ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उनके पासपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें