नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से मनीष गोयल एविक्ट हुए हैं। अब इस हफ्ते घर में हुए कैप्टेंसी टास्क को लेकर एक मेजर अपडेट सामने आई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बिग बॉस सीजन 20 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। ऐसे में इस हफ्ते घर में कैप्टेंसी का टास्क हुआ है। इस टास्क की जो लेटेस्ट अपडेट निकल के सामने आई है उसके मुताबिक कनिका मान इस हफ्ते बिग बॉस सीजन 20 के घर की कैप्टन बनी हैं। इसी के साथ कनिका मान ने शो के चौदहवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी हैं।
बता दें बिग बॉस के घर में अब कनिका के बर्ताव को लेकर माही और यंग ने कनिका मान को एक्सपोज किया है। कनिका मान पिछले कई दिनों से क़ाज़ी तौकीर किए पीछे पड़ी हुई हैं। ऐसा लग रहा वो हर वक़्त काजी से लड़ना चाहती हैं। काजी की बातों का मुद्दा बनाती हैं। कई बार शो के होस्ट सलमान खान भी कनिका के इस बिहेवियर को कॉल आउट कर चुके हैं माही विज ने भी कनिका के इस रवैये को लेकर घर में बात की थी और अब यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी कनिका मान का ये पैटर्न खटक रहा है।
दरअसल, आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए आपस में बातचीत कर रहे होते हैं जहां आम्रपाली कहती हैं कि कनिका सिर्फ काजी के अगेंस्ट क्यों बोलती है जिसके बाद यंग कहते हैं – अरे कुछ नहीं वीकेंड का वार में तारीफ़ हुई काजी की उसको लग रहा इससे लड़ के आगे आ जाउंगी गेम में। आप बताओ सेम चीज़ आपने मैंने कही एक वर्ड नहीं कहा उसने और काज़ी के टाइम में शुरू। फिर आम्रपाली दुबे कहती हैं कि – हां तीन महीने सोफे में बैठे बैठे निकाल दिए उन्होंने, अब सोच रही है क़ाज़ी के सहारे आगे आए जाऊं।
