February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर पिछले काफी समय से फ़िल्मी पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस अपने पति और कारोबारी आनंद आहूजा और बेटे वायु संग फ़िलहाल अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने अपने मदरहुड की खुशी को डबल करते हुए आज अपने सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। सोनम कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्ट्रेस तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोनम इन फोटोज में मार्गरेटा ले द्वारा बनाई गई एस्काडा आउटफिट में नजर आ रही हैं। डार्क पिंक कलर की इस ड्रेस के साथ ब्लैक गॉगल और ब्लैक शूज से सोनम चिक प्रेग्नेंसी लुक सर्व कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ”मदर” जिसपर उनके पति आनंद आहूजा ने भी रियेक्ट किया है। फैंस और सेलिब्रटीज भी सोनम को कमेंट सेक्शन में बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि अगले साल बसंत के मौसम में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिज़नेसमैन अनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु को जन्म दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed