August 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बारिश में भींगते हुए आम्रपाली दुबे हुए निरहुआ का रोमांस, नए गाने में आग लगा रही एक्टर्स की केमिस्ट्री

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी नई फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे गाना रिलीज कर दिया गया है,

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का लेटेस्ट गान आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”सड़िया भीजल भीजल” है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ नजर आ रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने का लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखा है। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने को आम्रपाली दुबे ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री आग लगा रही है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ बारिश में भीगते हुए जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं। निरहुआ बारिश में भींगी हुई आम्रपाली को कभी बाहों में भरते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी एक्ट्रेस संग ठुमके लगा रहे हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर तहलका मचा रही है।

बता दें हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”पियरी” को रिलीज किया गया। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा लाडो मधेसिया , अमित शुक्ला , अवधेश मिश्रा , अनीता रावत , साहिल सिद्दीकी , ज्योति मिश्रा , निशा तिवारी , अनु ओझा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी अरबिंद तिवारी ने लिखे है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शेख बंटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *