August 5, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लॉकअप सीजन 2 को मिला अपना टॉप – 5, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लैला हुए एविक्ट

नई दिल्ली। लॉकअप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो अब अपने फिनाले वीक में हैं, ऐसे में लॉकअप को मिल चुका है अपना टॉप – 5,चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

लॉकअप सीजन 2 अब अपने फिनाले वीक में है। लॉकअप को फाइनली अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत लॉकअप सीजन 2 टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं। इसके साथ वरुण यादव AKA लैला का एविक्शन हो गया है। पिछले एपिसोड में अपने देखा कि श्रेया और शिवांगी को पिक बॉल के जरिये शिल्पा, राम, योगेश और वरुण में से किन्ही तीन को टॉप 5 में पहुँचाना था।

पहले शिवांगी राम को पहुंचाती है और श्रेया शिल्पा को टॉप 5 में एंट्री दिलवाती है। आखिर में योगेश और वरुण बचते हैं जिसमे सिर्फ कोई एक ही टॉप 5 में जगह बनाता ऐसे में वरुण के लिए श्रेया खेलती है। जबकि योगेश के लिए शिवांगी खेलती है। इसमें शिवांगी योगेश को जीताकर टॉप 5 में ले आती है। जबकि वरुण 2 स्टेप्स पीछे रह जाता है और फिनाले की रेस से बाहर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *