बिग बॉस सीजन 20 में हुआ पहला एविक्शन, इस सदस्य का शो से कटा पत्ता
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो का पहला हफ्ता और पहले हफ्ते के वीकेंड का वार भी गुजर चुका है। अब बिग बॉस के इस सीजन का दूसरा वीकेंड का वार भी आने वाला है। ऐसे में वीकेंड का वार में एविक्शन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट भी अब सामने आ चुकी है।
बिग बॉस 20 सीजन का पहला एविक्शन हो चुका है जिसको लेकर अपडेट भी अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस सीजन 20 के घर से ऑस्ट्रियन एक्टर रोहेद खान आउट हुए हैं। जैसा कि आप जानते हैं नॉमिनेटेड सदस्यों स्काउट, आसिफ और रोहेद की एक-एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी। ऐसे में वोटिंग ट्रेंड में रोहेद खान को सबसे कम वोट मिलने की वजह से वो बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं।
बिग बॉस सीजन 20 का दूसरा वीकेंड का वार इस शनिवार को टेलीकास्ट किया जायेगा, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस हफ्ते के वीकेंड का वार से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट निकलकर सामने आई है जिसके मुताबिक सलमान खान ने इस हफ्ते कुछ घरवालों की जमकर क्लास लगाई है जिसमें पहला नाम आसिफ खान का है। आसिफ खान बार-बार घर के अंदर कह रहे थे कि बिग बॉस बायस्ड हैं, बायस्ड हैं। अब इसीपर सलमान ने आसिफ की क्लास लगाई है और कहा है कि – ”नॉमिनेशन की डिस्कशन आप करो, गलत आप खेलो, दूसरों को बुरा आप बोलो और बायस्ड हम?”
