August 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्ट्रीम हुआ ”भोजपुरी बवाल” का पहला एपिसोड, आम्रपाली दुबे ने लगाई आग, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी नई फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में फ़िलहाल आम्रपाली दुबे हॉटस्टार के शो ”भोजपुरी बवाल” में नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो शेयर की है। ये वीडियो भी एक्ट्रेस के हालिया शो ”भोजपुरी बवाल” से हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी बवाल बीते रविवार यानि 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम कर रहा है। जियो हॉटस्टार पर रात के 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10 बजकर 30 मिनट से ये शो स्ट्रीम करेगा।

इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा निरहुआ, पवन सिंह, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और तेजप्रताप यादव जैसे भोजपुरी जगत के धाकड़ चेहरे नजर आ रहे हैं। शो का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है जिसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें हाल ही में आम्रपाली दुबे की फिल्म ”पियरी” को रिलीज किया गया। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा लाडो मधेसिया , अमित शुक्ला , अवधेश मिश्रा , अनीता रावत , साहिल सिद्दीकी , ज्योति मिश्रा , निशा तिवारी , अनु ओझा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी अरबिंद तिवारी ने लिखे है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शेख बंटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *