September 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस ने रद्द की इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया, इन सदस्यों को मिली पूरे हफ्ते की सजा

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो का पहला हफ्ता और पहले हफ्ते के वीकेंड का वार भी गुजर चुका है। इसी के साथ बिग बॉस हाउस की एक और कंटेस्टेंट उदिति सिंह की भी एक लाइफलाइन खत्म हो चुकी है। अब इस हफ्ते शो से जुड़े नॉमिनेशन की भी अपडेट सामने आ गई है चलिए बताते हैं विस्तार से…

बिग बॉस 20 में आज दूसरे हफ्ते के नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। हर सदस्य को किन्ही दो सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना होता है। जब नॉमिनेशन की ये पूरी प्रक्रिया हो जाती है तब बिग बॉस एक शॉकिंग रिविलेशन करते हैं। दरअसल, यंग, आसिफ, स्काउट ओपी और रोहेद नॉमिनेशन से पहले नॉमिनेशन की प्लानिंग और प्लॉटिंग कर रहे थे जो की बिग बॉस का मेजर रूल ब्रेक है।

इसी कारण बिग बॉस नॉमिनेशन की ये पूरी प्रक्रिया को रद्द कर देते हैं और पनिशमेंट के तौर पर आसिफ, स्काउट ओपी और रोहेद को डायरेक्ट नॉमिनेशन में डाल देते हैं। यंग डीएसए कैप्टन होने की वजह से इस पनिशमेंट से सेफ हो जाते हैं। इसके बाद काजी, गुल्लू , अरिश्फा और कनिका इनलोगों को कॉल आउट करेंगे और बाद में ये कॉल आउट हीटेड आर्गुमेंट में बदल जाएगा।

बता दें वीकेंड का वार के बार आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली जहां आम्रपाली ने अरिश्फा को उनके शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म पर वीडियो बनाने को लेकर कमेंट किया जिसके बाद अरिश्फा फूट-फूट कर रोईं। उन्हें क़ाज़ी, अमन और ईशा ने शांत करवाया जबकि आम्रपाली लगातार उन्हें पोक करती दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *