September 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : समर दमानी से शादी करने जा रही है तान्या, कबीर पर आया मायरा का दिल

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता के आखिरी एपिसोड में आपने देखा कि तान्या पोद्दार परिवार के सामने अपनी शादी की बात करती है कि वो इंडिया दोबारा शादी करने आई है। ये सुनकर सभी घरवाले थोड़े शॉक्ड हो जाते हैं लेकिन फिर सभी उसे बधाई देते हैं। कृष और उसकी मां अभी भी तान्या के मूव ऑन को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल…

ये रिश्ता के आज के एपिसोड में अरमान अभीरा समेत सभी घरवालों को पता चल जायेगा कि तान्या किसी और से नहीं बल्कि समर दमानी से शादी करने जा रही हैं। समर दमानी से तान्या मैट्रिमोनियल साइट पर मिली थी। आज के एपिसोड में अरमान और अभीरा तान्या को समझाने की कोशिश करेंगे कि समर दमानी एक अच्छा आदमी नहीं है और उसे एंगर इश्यूज हैं लेकिन तान्या नहीं मानती है। समर की मां ने भी तान्या से कह दिया है अगर तान्या को दमानी परिवार में शादी करनी है तो उसे पोद्दार परिवार से सारे रिश्ते खत्म करने होंगे।

दूसरी तरफ मायरा को कबीर पर क्रश है और वो कबीर से मिलने के, उससे बात करने के बहाने ढूंढ रही है। आज ऐसे में मायरा कबीर से अपनी फोटोशूट करवाने जाती है। कबीर मायरा की एक से बढ़कर एक फोटोज खींचता है। इसके बाद कबीर अपने एक फोटोग्राफी असाइनमेंट के लिए मायरा से मदद मांगता है और मायरा मान जाती है। मायरा कबीर को अपने कॉलेज चेंज करने के बारे में बताती है तो कबीर उसे उसी कॉलेज का ऑप्शन देता है जो अभीरा ने भी उसे दिया था।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान के बताये हुए कॉलेज की जगह मायरा कबीर के बताये कॉलेज में अरमान को बिना बताये एडमिशन ले लेगी। नेक्स्ट एपिसोड में मायरा कन्फेस करेगी कि वो कबीर को लाइक करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *