September 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg boss 20 : बिग बॉस ने घरवालों को दिखाया कुछ ऐसा कि रो पड़े सभी घरवाले, जानिए पूरा माजरा !

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। बिग बॉस 20 के सदस्यों को अब अपना पहला कैप्टन भी मिल चुका है ऐसे में अब बिग बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ है जिससे घर के सदस्यों समेत बाहर ऑडिएंस की भी आंखे भर आई, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

जैसा कि आप जानते हैं बिग बॉस इस साल अपना बीसवां साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बीते एपिसोड में बिग बॉस ने सीजन 20 के सभी सदस्यों को बीते 19 साल की जर्नी से रूबरू कराया। इसमें घरवालों और बाहर दर्शकों को बिग बॉस हाउस के लेजेंड्री झगड़ों से लेकर मीम, ट्रेंड, जोड़ियां, यारियां और के 19 बिग बॉस विनर्स की झलक दिखाई गई। इस दौरान सिद्दार्थ शुक्ला की झलक पाकर और शहनाज और सिड के मोमेंट देखकर घरवालों से लेकर बाहर दर्शक तक हर कोई भावुक हो उठा।

बता दें कि बिग बॉस सीजन 20 यंग डीएसए के रूप में अपना पहला कैप्टन भी मिल चुका है बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के टॉप 3 कंटेंडर्स आसिफ, गुल्लू और यंग डीएसए रहे। अब इन तीनों के बीच होगी घर के पहले कैप्टन बनने की जंग होती है। यंग, आसिफ और गुल्लू में यंग को स्काउट, काजी और अरिश्फा भरपूर सपोर्ट करते हैं जिसकी बदौलत यंग ये टास्क जीत जाएंगे और बीबी हाउस के इस सीजन के पहले कैप्टन बन गए हैं।

बिग बॉस सीजन 20 पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। घर के हर सदस्य को दो अन्य सदस्यों के नाम लेने थे जिन्हें वो घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। ऐसे में इस हफ्ते घरवालों के सबसे ज्यादा वोट पाकर कनिका मान, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और लव गिल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *