दिल्ली

एक वक्त आएगा जब कांग्रेस ही राहुल गांधी को छोड़ देगी, वंदे मातरम मुद्दे पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने साधा निशाना

शेयर करें:

नई दिल्ली। वंदे मातरम पर कांग्रेस के रवैये को लेकर राजनीतिक दलों के बीच विवाद जारी है। इस मुद्दे पर एनडीए के घटक दल जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी और उसके सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। जेडीयू नेता ने तीखे कमेंट करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस को हाल के वर्षों में जिस तरह से खुद के घर में ही आग लगाने वाली पार्टी के रूप में देखा है, बहुत हैरानी नहीं है कि एक वक्त आएगा जब राहुल गांधी और कांग्रेस ही अंत में बचेंगे। बाद में कांग्रेस ही राहुल गांधी को छोड़ देगी।

राजीव रंजन ने आगे कहा कि लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस के अनेक विश्वसनीय साथियों को राहुल गांधी के अदूरदर्शी फैसलों की वजह से दूर होना पड़ा, डीएमके उसका ताजा उदाहरण है। वंदे मातरम बिल और कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब जिस मसले को लेकर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस या राहुल गांधी के बीच ठन गई है, वो दरअसल एक कानून का सम्मान किया जाए या ना किया जाए, सुई यहां अटकी है। राहुल गांधी को यह समझना होगा कि असहमतियां होती हैं लेकिन जब कोई बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया और राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद यह देश का कानून बन गया है तो इस कानून का सम्मान चाहे व्यक्ति हो या राजनीतिक दल सभी को करना है। कांग्रेस या राहुल गांधी भी इससे अलग नहीं हो सकते हैं।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सभी छंदों का गायन अनिवार्य कर दिया है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि उसे कार्यक्रमों वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद ही गाए जाएंगे। अभी इसी सप्ताह जम्मू-कश्मीर में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर सीएम उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला की मौजूदगी में पूरा वंदे मातरम गाया गया था। कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल के इस रुख को लेकर आपत्ति जताई थी। वहीं नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस को अपना विचार न थोपने की नसीहत दी थी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें