देश

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, अग्निशमन विभाग के साथ बनाई रणनीति

शेयर करें:
Oplus_131072

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, अग्निशमन विभाग के साथ बनाई रणनीति
संवेदनशील स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रहेगी विशेष निगरानी; आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन और फोर्स तैयार रखने के निर्देश

रविन्द्र बंसल

गाजियाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें त्योहारों के दौरान आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Ad Zone: in_content

गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन ऋजुल सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पुलिस और फायर विभाग के बीच बेहतर तालमेल रहना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में प्रतिक्रिया में देरी न हो, इसके लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन और पर्याप्त मानवबल हर समय तैयार रखा जाए।

उन्होंने बाजारों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सभी संबंधित इकाइयों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

**अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।** पुलिस और अग्निशमन विभाग के बीच समन्वय के साथ जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें