सिनेमा

Bigg Boss 20 : लव गिल के घरवालों ने माही विज पर लगाया इल्जाम, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, शो छोड़ने की कर दी बात

शेयर करें:

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक्टर आसिफ खान एविक्ट हुए। अब घर में नया हफ्ता शुरू हो चुका है। अब बिग बॉस के घर से एक लेटेस्ट अपडेट निकलकर सामने आई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

बिग बॉस में इस हफ्ते फैमिली स्पेशल टास्क होने वाला है जहां सबके घरवालों ने उनके लिए कुछ स्पेशल मैसेज भेजे हैं। बारी-बारी से हर एक कंटेस्टेंट को आना है और उन्हें जिस भी घरवाले का फैमिली मैसेज मिलेगा , फिर उनको डिसाइड करना है कि वो उस घरवाले को फैमिली मैसेज पढ़ने देंगे या मैसेज न पढ़ने देकर बिग बॉस से एक लाइफ कमाएंगे। ट्विस्ट ये है कि अगर मैसेज पढ़ने दिया तो अपनी एक लाइफ कुर्बान करनी पड़ेगी।

ऐसे में इस कार्य के दौरान स्काउट अपनी एक लाइफलाइन कमाने का मौका गंवाकर लव को उसके परिवार की चिट्ठी और फैमिली फोटो दे देता है। जिसके बाद लव अपने परिवार की चिठ्ठी पढ़ती है। लव की पूरी चिट्ठी पंजाबी में है जो पहले सभी घरवाले पूरी तरह समझ नहीं पाते हैं। बाद में लव बताती है कि किस तरह माही ने जो उनके बारे में कई तरह की बाते बोली हैं जो नहीं बोलनी चाहिए और अब लव के घरवालों ने वही बातें चिट्ठी में लिखकर लव को बताई है, जिसके बाद लव और माही का भयंकर झगड़ा हो जाता है।

Ad Zone: in_content

इसके बाद माही बुरी तरह रोती हैं और कहती हैं मुझे शो छोड़कर जाना है। मेरा सिर्फ नेगटिव पार्ट ही क्यों दिखा रहे हैं। ऐसा भेदभाव क्यों ? इसके बाद बिग बॉस माही को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें