नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से मैरी कॉम एविक्ट हो गईं। अब बिग बॉस में आज एक बार फिर वीकेंड का वार होने वाला है जिसको लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
आज बिग बॉस के घर में वीकेंड का वार होने वाला है। इस वीकेंड का वार सलमान खान माही की भी क्लास लगाने वाले हैं। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस ने कहा था वो अपनी मर्ज़ी से किसी भी कंटेस्टेंट को इस टास्क से बाहर कर सकती हैं। उनका फैसला ही अंतिम फैसला होगा। ऐसे में टास्क के दौरान अरिश्फा, आसिफ और कनिका पहले आउट हुए थे लेकिन माही काजी को पहले ही टास्क से आउट कर दिया।
इसपर सलमान खान माही से सवाल करते हैं और उसकी और काजी की दोस्ती को लेकर भी सवाल खड़े करते हैं इतना ही नहीं इस वीकेंड का वार पर सलमान खान आज एक बार फिर स्काउट की क्लास लगाने वाले हैं जिसका प्रोमो भी अब सामने आ गया है। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार पर काशवी आईं थी जिन्होंने स्काउट और लव के बॉन्ड पर सवाल उठाते हुए स्काउट का लव को मसाज देने वाली बात पर आपत्ति जताई थी। बता दें काशवी स्काउट की गर्लफ्रेंड हैं जिन्होंने लव पर स्काउट को फ़साने का आरोप लगाया था और उस वक़्त स्काउट ने लव का स्टैंड नहीं लिया था।
अब सलमान खान इस वीकेंड का वार पर स्काउट की इसी बात को लेकर एक बार फिर से क्लास लगाने वाले हैं। सलमान स्काउट को स्टैंडलेस आदमी कहेंगे। सलमान स्काउट को कहेंगे- “जिसे आप अपनी बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसके लिए स्टैंड नहीं लिया, जब आपकी गर्लफ्रेंड ने बोला कि लव ने फंसाया है तब आप चुप रहे। आप किसी के लॉयल नहीं हो, ना ही अपनी गर्लफ्रेंड के और ना ही अपनी बहन जैसी दोस्त के।”
