सिनेमा

बिग बॉस के घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क, लव गिल का एक बार फिर टूटा दिल

शेयर करें:

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से मैरी कॉम एविक्ट हो गईं। अब बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ है, चलिए इसके बारे में बताते हैं विस्तार से…

बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार पर मैरीकॉम बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गई तो वहीं इस हफ्ते वीकेंड का वार में जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिला। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई जिसने स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर दोनों को कंफ्रन्ट करती है। अब बिग बॉस के घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन का टास्क हो चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए गुल्लू, कनिका, स्काउट, आसिफ, लव और आम्रपाली नॉमिनेटेड हैं। बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव का इमोशनल ब्रेक डाउन होगा क्यूंकि स्काउट इस हफ्ते लव को नॉमिनेट कर देगा। स्काउट ने ऐसा काशवी के आने के बाद किया जिससे लव पूरी तरह टूट जाएगी और इमोशनल होकर कहेगी कि – ”मैंने उसे दिल से भाई माना था”

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें